फ्यूजन फिटनेस का भव्य शुभारंभ, जालौन को मिला नया प्रीमियम फिटनेस सेंटर
■ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने फीता काटकर किया उद्घाटन
■ आधुनिक मशीनें, एयर-कंडीशंड जिम और प्रमाणित प्रशिक्षकों की मिलेगी सुविधा
■ स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
जालौन। चुरखी रोड स्थित अत्याधुनिक फ्यूजन फिटनेस का बुधवार को भव्य शुभारंभ समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी जालौन की जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं फिटनेस प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि श्रीमती उर्विजा दीक्षित ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि फ्यूजन फिटनेस जैसी आधुनिक संस्थाएं समाज को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करेंगी।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन एवं नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने कहा कि आज के समय में फिटनेस एक आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने फ्यूजन फिटनेस के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम जालौन में फिटनेस के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित करेगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जिम के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रीमियम उपकरणों और विश्वस्तरीय सुविधाओं का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की।
फ्यूजन फिटनेस की प्रोपराइटर श्रीमती पूनम पाठक एवं श्री सौरभ मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिम में JERAI स्ट्रेंथ एवं कार्डियो सेक्शन, ProBodyline वेट सेक्शन, समर्पित डेडलिफ्ट प्लेटफॉर्म, पूर्णतः वातानुकूलित परिसर, लॉकर व चेंजिंग रूम, पुरुष एवं महिला प्रमाणित प्रशिक्षक तथा यूनिसेक्स जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, अनुशासित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
जिम ट्रेनर शोएब खान ने कहा कि प्रत्येक सदस्य को वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रशिक्षण, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर अजय द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, मोहित सोनी, जितेंद्र दीक्षित, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीकेत राठौर सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं फिटनेस प्रेमी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : महेश चौधरी, जालौन





