रातसिया कोठी में भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों का देशभक्ति से भरा उत्साह

आज भाटपार रानी के बनकटा ब्लॉक के रातसिया कोठी स्थित श्री बबन सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्री चंद्र प्रताप जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस यात्रा में विद्यालय के बच्चों एवं बालिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

तिरंगा यात्रा रातसिया कोठी से प्रारंभ होकर बनकटा ब्लॉक, अहिरौली बघेल होते हुए पुनः रातसिया कोठी विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजा रहे थे।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री चंद्र प्रताप जी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके मनोबल की सराहना की और इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Focus News 24 into 7 आपके साथ आपकी आवाज़।

Share.