के सम्मान में झांसी से गरौठा तक निकली विशाल बाइक यात्रा गूंजा भारत माता की जय
देश की आन, बान और शान तिरंगा के सम्मान में झांसी से लेकर गरौठा तक गूंज उठा भारत माता की जय का स्वर… भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा, जो बन गई राष्ट्रप्रेम की मिसाल।
झांसी के पूंछ कस्बे में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई कर रहे क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
यात्रा का शुभारंभ झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप से हुआ, जहां राहुल राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया। मोंठ से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा समथर, पूंछ, एरच, गुरसराय होते हुए गरौठा पहुंची।
रास्ते में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लोगों में देशभक्ति का जज़्बा देखते ही बन रहा था। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रही।
राहुल राजपूत ने कहा कि यह यात्रा देश के उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए देश की रक्षा की।
यात्रा में सैकड़ों बाइकों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष पूंछ गुरदीप सिंह गुर्जर, रामराजा राजपूत, महेश परिहार, रामकुमार यादव, बालकिशुन, आनंदी कुमारी, यज्ञेश यादव, साकेत गुप्ता, पवन परिहार, दीपकराम तिवारी, अतर राजपूत, संतोष दुबे, राजकुमार राजपूत, माताप्रसाद, महेश पाल और राकेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारे देश की शान, एकता और बलिदान की पहचान है… और इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में यही संदेश दिया भारत माता की जय।





