मानव सेवा सबसे बढी सेवा है कहा एडिशनल कमिश्नर ने
रिपोर्ट ओमप्रकाश उदैनियां
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
बंसुधरा गाजियाबाद प्रभा रस्तोगी कैंसर रिसर्च चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान मे बसुंधरा अस्पताल बसुंधरा मे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे बतौर चीफ गेस्ट रहे एडिशनल कमिश्नर गाजियाबाद केशव चौधरी आइ पी एस! कार्यशाला की शुरूआत भगवान धन्वन्तरी के समक्ष दीप प्रज्जवलन और उनके पूजन अर्चन से की गयी
मुख्य अतिथि केशव चौधरी ने कहा यह कार्यशाला का आयोजन निश्चित रूप से लोगो को लाभदायी होगा जागरूकता आयेगी, मानव सेवा ही सबसे वडी सेवा है, समय समय पर सभी सामाजिक संस्थाओ को ऐसे आयोजन कराने चाहिये!
जिला टी वी उन्मूलन अधिकारी डा अनिल यादव ने बताया 09 वर्ष से लेकर 26 वर्ष तक की लडकियों को टीकाकरण अत्यधिक आवश्यक है, इस विषय पर सरकार की ओर से कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है
फकीरचंद रस्तोगी ने फाउंडेशन को प्रोत्साहित करते हुये सहयोग देने की घोषणा की! इस दौरान सौरभ पाण्डेय , शैली अग्रवाल, डा स्मृति शर्मा, सविता यादव, राजीव वेरी, अनिरुद्ध वशिष्ट आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
आयोजको ने मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर गाजियाबाद को अंगवस्त्र ओढाकर श्रीफल और स्मृतिचिन्ह भेटकर सम्मानित किया





