आल इंडिया पत्रकार एकता संघ की बैठक में वितरित हुए आई-कार्ड व अथॉरिटी लेटर, पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

उरई (जालौन)।आल इंडिया पत्रकार एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राम गार्डन, जालौन में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री ओमप्रकाश उदैनियां रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार दूरवार ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री सुशील श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान संघ से जुड़े नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके आई-कार्ड एवं अथॉरिटी लेटर वितरित किए गए। यह कदम संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों को अधिकारिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके पश्चात कार्यक्रम में जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे एवं चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सम्मान पत्र एवं वर्ष 2026 का पंचांग भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने कहा कि
“प्रेस, पुलिस और पब्लिक तीनों एक-दूसरे के पूरक हैं। समाज की मजबूती के लिए इन तीनों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करना चाहिए।”
वहीं चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने कहा कि
“चाहे पुलिस हो या पत्रकार, सभी को अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए, तभी समाज में संतुलन और विश्वास बना रहेगा।”
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
जिला उपाध्यक्ष आशीष समेले, जिला सचिव मंगल सिंह, जिला विधिक सलाहकार निर्मल गोस्वामी, नगर अध्यक्ष कोच मारुति नंदन मिश्र, विवेक तिवारी (कोच), तहसील अध्यक्ष कालपी धर्मेंद्र पाल, अनिल कुमार उर्फ नीतू शर्मा, लोकेन्द्र कुमार (जालौन) तथा सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यति सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.