*गांधीजी की शहादत दिवस पर हरेराम चौराहे पर होगी जनसभा।*

प्रतापपुर, देवरिया बुधवार 

विकास खंड बनकटा क्षेत्र के ( मार्क्सवादी) बंगरूआ ब्रांच कमेटी की बैठक कामरेड रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते माकपा जिला मंत्री कामरेड जयप्रकाश यादव ने कहा कि आगामी 30 जनवरी को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस भाई चारा और सौहार्द्र दिवस के लिए आम सभा के साथ पूरे देश में मनाया जाएगा। गांधी जी की शहादत दिवस से लेकर 23मार्च भगत सिंह की शहादत दिवस तक माकपा महंगाई बेरोजगारी निजीकरण न्यू लेबर कोड किसानों की कर्ज माफी एम एस पी के लिए कानून सांप्रदायिक सौहार्द्र जनतंत्र की हिफाजत आदि मुद्दों को लेकर अभियान चलाएगी।

इसी अभियान के तहत 30जनवरी को हरे राम चौराहे पर जन सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी से हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया है। पार्टी सदस्यों के नवीनीकरण करने नए सदस्य भर्ती करने तथा 16जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन में भाटपार रानी तहसील पहुंचने का आह्वान किया गया।

बैठक में कामरेड बैलिस्टर प्रसाद जयराम कुशवाहा रामाकांत कुशवाहा केशव सिंह नरेन्द्र देव रविन्द्र यादव जगदीश यादव राजेश अंसारी आमिर हुसैन कबिलास प्रसाद निशार अंसारी भरत गुप्ता परशुराम गुप्ता आदि शामिल रहे। भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों पर चलाए जा रहे बुल्डोजर की कड़ी निन्दा की गई तथा जनपद की शान्ति प्रिय माहौल को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई बताई गई।

Share.