मैंने किसी भी कर्मचारी को छोटा या बड़ा नहीं समझा सहयोगी माना – सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री माकिन
जिला प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन की विदाई कार्यक्रम का आयोजन होटल रतन रॉयल में विगत दिवस किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री माकिन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रबाल के रूप में ,अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, अतिरिक्त अपर कलेक्टर श्री नीरज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री माकिन के साथ कार्य करने के दौरान जो अनुभव थे वह साझा किये कि किस प्रकार से सहज रूप में ही कलेक्टर श्री माकिन के द्वारा समस्याओं का समाधान करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाता था। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कलेक्टर ने कहा कि मैंने हमेशा हर कर्मचारी को सहयोगी ही माना, टीमवर्क समझ कर ही काम किया किसी को भी छोटा या बड़ा नहीं समझा और इसीलिए मैं सफल रहा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से भगवान श्रीराम का दरबार सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन को भेंट किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री माकिन सपत्नी एवं दोनों बेटियों के साथ सपरिवार उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला प्रशासन के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #दतिया #CMMadhyaPradesh





