अगर हमें कुछ करना है और देखना है तो सरदार वल्लभभाई पटेल की सपनों को साकार करना है कहा स्वतंत्र देव सिंह ने ।
■कोंच के पंचानन चौराहे पर किया गया सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश जल शक्ति मंत्री द्वारा।
■विधायक मूलचंद निरंजन द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों पर जमकर तारीफ की और कद भी ऊंचा कर गए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव।
■भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का मलार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पगड़ी बांधकर किया स्वागत ।
उत्तर प्रदेश सरकार में जल संसाधन और बाढ़ नियंत्रण मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने नगर के पंचानन चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।
आपको बता दे कि पूर्व आईएएस विजय सिंह निरंजन की अध्यक्षता एवं सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के मुख्य आतिथ्य और माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि कई रियासतों मे बटा हुआ भारत आज जो एक सूत्र में देखने को मिल रहा है यह सब सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा संजोया गया था। उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया ।
सरदार पटेल की महानतम देन थी 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण करना। इनके अलावा विश्व के इतिहास में एक भी व्यक्ति ऐसा न हुआ जिसने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया हो।
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बड़ी से बड़ी कठिन परिस्थितियों में भी कई समस्याओं का समाधान किया।
अगर देखा जाए तो वह नेता नहीं ऋषि थे जिन्होंने अखंड भारत सपना देखा और उसे पूरा करने का कार्य किया।
उनका सपना था कि महिलाएं आगे बढ़े और साथ ही देश का किसान भी मजबूत बने।
वही ग्रामों की दशा सुधारने का कार्य हम सभी को करना है इस पर गांवो की नाली व रास्तों को मजबूत करने के लिए बजट पास कराने की बात भी कहीं।
किसानो की आय दुगनी हो साथ ही उन्होंने कहा कि अब अब किसान दो और तीन फसल भी कर पा रहा है इसलिए पानी की आपूर्ति करना हमारी जिम्मेदारी बनता है जिसे बखूबी हम निभाएंगे किसानों को पानी की समस्या से अब नहीं जूझना पड़ेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि आज मोदी योगी है इसलिये प्रदेश सुरक्षित महसूस कर पा रहा है। अन्य तो आप सभी जानते होंगे कि पहले अपराध व अपराधी को कैसे संरक्षण प्राप्त होता था। वही आज छिपे हुये है आप सभी जानते है कि प्रशासन पूरी तरीके से सजग है।
उन्होंने मंच से विधायक मूलचंद्र की जमकर तारीफ की।
नगरपालिका द्वारा पंचानन चौराहे का सुंदरीकरण करा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित अति शीघ्र करने पर की तारीफ विधायक मूलचंद ने।
वहीं विधायक मूलचंद निरंजन एवं गौरी शंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है तब से गुंडे माफिया विलुप्त हो गए हैं और हर आम नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
वही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ,सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण कुमार राय थानाध्यक्ष कैलिया राजीव बैस भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री का जैसे ही काफिला कोच नगर में प्रवेश हुआ तो नगर के मारकंडेयश्वर तिराहे के अलावा जगह जगह भव्य स्वागत भी किया गया।
जितेंद्र सिंह निरंजन आशू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं के अलावा पालिका सभासदों और सेवानिवृत्त पटेल समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंचस्थ अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदीप धनौरा ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि उरई विजय चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन, रानी देवी कोंच, संजीव उपाध्याय, मनोज राजपूत, रामेंद्र सिंह बना, जगदीश तिवारी, हरेंद्र सिंह, उदयन पालीवाल, पुष्पेंद्र सेंगर, रामलखन औदीच्य, अंजू वर्मा, सुनील लोहिया, सूर्य नायक , शैलेन्द्र पचौरी पहाड़गांव प्रभंजन गर्ग प्रो. वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र निरंजन शीलू, डॉ. आलोक निरंजन, गौरी चबोर, पुष्पेंद्र फुलैला, विकास पटेल, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।