Spread the love

दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल में छात्र छात्राओं को बांटे परीक्षा फल

 

रिपोर्ट कार्ड पाते ही खिल गये छात्रों के चेहरे

उरई(जालौन). सुशील नगर उरई के दिशा दर्शन स्मार्ट स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण किया गया। रिपोर्ट कार्ड पाते ही छात्रों के खिल उठे चेहरे। परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम में प्रबंधक राहुल शुक्ला, श्री राम तिवारी जायन्ती द्विवेदी, प्रधानाचार्य अनुपम द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुऐ, जिसमें शिक्षक धीरज मिश्रा, अस्मिता द्विवेदी, पंकज शुक्ला, विनीत सहाय,अवन गुप्ता, पंकज नागर, मयंक विश्वकर्मा, शुभम प्रताप सिंह, निधि द्विवेदी,राजीव द्विवेदी, सौम्या, राधिका, एवं संरक्षक अंजनी तिवारी,ने पीजी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को स्टूडेंट आफ द ईयर, राईजिंग स्टार आफ द ईयर, और गोल्डन स्टार आफ द ईयर व बच्चों को सील्ड, मैडल प्रदान किए गये। विद्यालय के प्रधानाचार्या अनुपम द्विवेदी नें कक्षा 8 के बच्चों की विदाई की और उनके उजज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही विद्यालय के प्रबंधक राहुल शुक्ला ने टापर छात्राओं के सिर पर ताज पहना कर उनका सम्मान किया और सील्ड,मैडल देकर सम्मानित किया।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)