मकान मु० रामनगर कस्बा उरई में है जो पुस्तैनी है जिसमें 1/2 भाग मय वाउण्ड्री फाटक अलग है जिसमें अपने पैदा होने से परिवार सहित रह रहा है। दिनांक 30.07.2023 को सुबह 7 बजे अजय प्रताप सिंह उर्फ विक्की निरंजन पुत्र श्री ब्रजेश चन्द्र निरंजन व उसके साथ आठ-दस अज्ञात लोग प्रार्थी के घर पर आये। उक्त अज्ञात लोग दबंग किस्म के लोग है जिन्होने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान खाली करने को कहा जिसमें हर्षित सक्सेना पुत्र दिलीप सक्सेना व लल्लन सोनी थे। प्रार्थी के मकान की
फाटक वाउण्ड्री तोड़कर डकैती व लूट की मंशा से घर में घुस आये और मकान को खाली करने की धमकी व जान से मारने की नियत से हमलावर हुए तो प्रार्थी की बेटी ने 112 नम्बर पर सहायता हेतु फोन किया, अजय प्रताप सिंह व लल्लन सोनी ने धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हारे घर को उजाड देगे व सारा सामान लूट कर ले जायेगे तुम हमारा कुछ नही बिगाड़ पाओगे चूकि उक्त लोग दबंग होने के कारण व बाहुबली के कारण पुलिस भी प्रार्थी की रिपोर्ट नही लिख नही है उक्त लोगो ने वाउण्ड्री व फाटक टूटनेसे प्रार्थी को दो लाख रूपये की क्षति हुई है। इस घटना को अशोक कुमार सक्सेना व उसके पुत्र व पुत्री व परिवार व मुहल्ले के लोगो ने देखा है. अलावा इसके अजय प्रताप सिंह व हर्षित सक्सेना व दिलीप सक्सेना ने प्रार्थी के मकान हो हड़पने के लिए फर्जी कुटरचित पेपर तैयार किये जिससे न्यायालय न जाकर बल पूर्वक प्रार्थी के मकान को तोड़कर प्रार्थी की सम्पत्ति दिल दहाड़े लूट कर रहे है।



