कोच में नवीन ज्वैलर्स के यहां हुई लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।
उरई जालौन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोच में नवीन ज्वैलर्स के यहां हुई लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
बीते दिनों कोच कस्बे में हुई ज्वैलरी शॉप लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय था।
आज एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कोच कोतवाल विनय कुमार पाण्डेय और कैलिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत के साथ हुई मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रानू कुशवाहा पुत्र रामबिहारी, रामेन्दर सिंह उर्फ रानू पुत्र वलवीर सिंह और राजवीर गोस्वामी पुत्र विनोद शामिल हैं। तीनों आरोपी झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के करई गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन, डॉ. दुर्गेश कुमार ने पत्रकारों को पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि लूट की इस वारदात का खुलासा पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क का नतीजा है।
तो ये थी अब तक की बड़ी खबर, आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Focus News 24×7 के साथ। धन्यवाद।




