उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) का झांसी में विस्तार, यांत्रिक शाखा का हुआ गठन

झांसी: आज उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ लगातार विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में आज UMRKS की यांत्रिक शाखा का गठन झांसी में किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर UMRKS के अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह नई शाखा डीजल शेड, एआरटी 140 टन और आईओएच में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके संरक्षण के लिए कार्य करेगी।

नई शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव

यांत्रिक शाखा के गठन के साथ ही नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया है। इसमें श्री मुबीन उल्ला खान को शाखा अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ श्री चंद्रपाल रायकवार और श्री राज बहादुर यादव उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। शाखा सचिव के रूप में श्री बजरंग लाल शर्मा, सहायक सचिव के तौर पर श्री धीरज वर्मा और श्री सुनील कुमार सेन को चुना गया है। श्री रूपेंद्र शर्मा संगठन मंत्री और श्री जितेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इसके अतिरिक्त, केशव राम मिश्रा, अनुज अग्रवाल, निरंजन कुमार और शैलेंद्र अहिरवार को कार्य समिति सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

गठन समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें मंडल मंत्री ए के शुक्ला, मंडल संयोजक भानु प्रताप सिंह चंदेल, संगठन मंत्री आर के ठकुरानी, नीरज श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, ठाकुरदास, विजय पाठक, मान सिंह, सुजान सिंह, अमित शुक्ला, अहिल्या चौहान और गौरव सिंह शेखावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
UMRKS की इस नई यांत्रिक शाखा के गठन से झांसी में रेलवे कर्मचारियों के हितों की पैरवी और मजबूत होगी।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters