शीतलहर व वढती सर्दी को देखते हुये जिलाधिकारी ने रात्रिकाल मे भ्रमण कर असहाय जनो को कम्बल ओढाये।
उरई जालौन शीतलहर और वढती सर्दी को लेकर जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने रात्रिकालीन समय मे जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल राजकीय मेडीकल कालेज रैन वसेरे आदि जगहो का भ्रमण कर निरीक्षण किया
उन्होने निर्धारित जगहो पर लगने वाले अलाव भी परखे।
उक्त जगहो पर जहां असहाय जन दिखे उन्हे अपने हाथो से कम्बल भी ओढाये।
असहाय निराश्रित जनो को जो खुले स्थान पर लेटे पाये गये उन्हे रैन वसेरा शेल्टर होम मे रहने के लिये प्रेरित किया ।





