Spread the love

मोदी सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन।
प्रतापपुर (देवरिया)विपक्ष के एक सौ तैतालीस सांसदों के सदन से निलम्बन के खिलाफ 22दिसम्बर को 11बजे से भाटपार रानी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा जाएगा।

माकपा के जिलामंत्री जयप्रकाश यादव एवम भाकपा माले के जिला मंत्री श्री राम कुशवाहा ने संयुक्त रूप से ब्यान जारी करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने पर आमादा हैं।

संविधान एवम लोकतन्त्र का गला घोंटा जा रहा है। संसद में विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों का जवाब देने से बचने हेतु देश के प्रधानमंत्री बहुमत के अहंकार में विपक्ष के सांसदोंका निलंबनकर रहे हैं जो लोकतन्त्र कुचला जा रहा है।

विपक्षी इण्डिया गठबंधन ने इस तानाशाही रवैया के विरुद्ध गठबंधन के सभी साथियों का आह्वान किया कि बाईस दिसम्बर को विरोध प्रदर्शन आयोजित करे। माकपा व भाकपा माले संयुक्त रूप से सभी साथियों से निवेदन करता है कि ग्यारह बजे भाटपार रानी तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं। जयप्रकाश यादव जिला मंत्री, श्रीराम कुशवाहा जिला मंत्री।

Share.