प्रसार्ड ट्रस्ट भवन का लोकार्पण एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन।
■ कार्यक्रम में वरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संतकबीरनगर, ,बिहार के किसानों, कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट: अख्तर अली देवरिया
प्रोफेसर रवि सुमन कृषि एवं ग्रामीण विकास ट्रस्ट मल्हनी के भवन का लोकार्पण मुख्य ट्रस्टी प्रोफेसर सुमन प्रसाद मौर्य प्रसिद्ध गृह विज्ञान वैज्ञानिक के कर कमलों द्वारा प्रोफेसर रवि प्रकाश मौर्य अध्यक्ष, एवं प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर कृषि एवं ग्रामीण विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन् उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने किया । उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कृषि यंत्रीकरण होने से पशुपालन पर प्रभाव पड़ा है, वर्तमान परिवेश में खेती के साथ साथ पशुपालन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.मानधाता सिंह ने जायद में उर्द मूंग की खेती पर जानकारी दी। डा. रजनीश श्रीवास्तव उधान वैज्ञानिक ने सब्जियों पर विशेष बल दिया। भूमिसंरक्षण अधिकारी संन्तोष मौर्य ने मृदा परीक्षण पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त उप निदेशक रेशम आर. एल. मौर्य ने जैविक खेती की जानकारी दी।
ट्रस्ट द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह ,अंगवस्त्र, देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक जय सिंह कुशवाहा, कुशवाहा नर्सरी कुशीनगर के रमेश कुशवाहा, सम्राट नर्सरी के अशोक कुशवाहा तथा सरदार दिलावर सिंह सहित पत्रकारिता के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
कोमल संस्कृतिक मंच गोरखपुर के हीना मौर्य द्वारा भोजपुरी लोक गीत, कृषि विकास गीत, होली गीत प्रस्तुत किया गया।देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संतकबीरनगर, ,बिहार के 400 से अधिक किसानों, कृषक महिलाओं ने भाग लिया।
अंत में डा.सुमन मौर्य द्वारा सभी को धन्यवाद दिया। ज्ञात हो प्रसार्ड ट्रस्ट की स्थापना 11 फरवरी 2022 को कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु किया गया है।
ट्रस्ट कार्यालय सह आवास का शिलान्यास दिनांक 26 अप्रैल 2024 को हुआ। आगन्तुकों को ट्रस्ट का लीफलेट , डायरी, कलेण्डर, पेन, गेंदा का पौध आदि बितरित किया गया।





