विश्व की महान नेता थी इंदिरा गांधी-डा. धर्मेन्द्र पाण्डेय

रिपोर्ट  : अख्तर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। ‘इन्दिरा गांधी विश्व की महान नेता थीं। उन्होंने देश और समाज के प्रति बहुत से कीर्तिमान स्थापित किए।’

उक्त बातें कांग्रेस के जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहीं। वे पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न इन्दिरा गाँधी की जयन्ती में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि आयरन लेडी इन्दिरा गांधी ने देश को सशक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर उसको सबक सिखाने का भी काम किया। पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि उनके सिद्धान्त पर चलकर देश आगे बढ़ा है। युवा नेता अखिलेश मिश्र ने कहा कि वह रणचण्डी थी। देश का मान सम्मान कभी भी झुकने नही दिया। कार्यक्रम में जिला महासचिव चंद्रमोहन पाण्डेय, संजय गुप्त, सत्यम पाण्डेय, अभिनीत उपाध्याय, शीत कुमार मिश्र, विजय कुशवाहा, उमेश तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, सतीश यादव, सुनील तिवारी, संतोष कुशवाहा, गुड्डु मिश्र, मनोज पाण्डेय, राकेश यादव, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, लालसाहब यादव, नागेन्द्र यादव, प्रेमचन्द वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ।

Share.