संत श्री मनीषानन्द जी महाराज के सानिध्य मे हुये धार्मिक आयोजन
■संत श्री मनीषानन्द जी महाराज के सानिध्य मे हुये धार्मिक आयोजन
■श्री गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विधि महाविद्यालय मे हुये आयोजन
उरई जालौन श्रीगुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधि महाविद्यालय के परिसर मे विभिन्न धार्मिक आयोजन संत भगवान पूज्य मनीषानन्द जी के सानिध्य मे सम्पन्न हुये और शिष्यो ने गुरु महाराज की पूजा कर आशीष लिया।
प्रात: काल 10 बजे से हवन प्रारम्भ हुआ और अपरान्ह 12 बजे पूर्णाहुति हूई तदुपरान्त भण्डारे का आयोजन हुआ जो श्री हरि इच्छा तक चला, सायं 04 बजे से सक्षम महाराज द्वारा सुन्दर और प्रेरणादायी भजनों की प्रस्तुति की गयी जो सायं 07 बजे तक चली।
इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक शरद शर्मा, समाजसेवी अधिवक्ता संघ के पूर्व जिला सचिव अरविन्द गौतम चच्चू, सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य अतुल बाजपेयी सहित अनेक सभ्रांत जन उपस्थित रहे।






