मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ [ विनय पचौरी]।
अब रुक करते हैं जालौन की बड़ी खबर की ओर, जहां पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी।
जालौन में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डकोर थाना क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन अंतर्जनपदीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब ये आरोपी चोरी की एक बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।
आप देखिये : अपराधियों की तस्वीरें, बरामद हथियार और वाहन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे और एक मारुति ईको कार भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरी घटना की जानकारी दी।
(SP Jalaun – डॉ. दुर्गेश कुमार):
“पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अपराधियों को योजना बनाते समय दबोच लिया। इन अपराधियों पर कई जिलों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हम इनसे पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जांच कर रहे हैं।”
जालौन पुलिस की ये कार्रवाई जिले में सक्रिय अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है।
Focus News 24×7 की रिपोर्ट के लिए मैं विनय पचौरी ओमप्रकाश उदैनिया के साथ, उरई से।






