जालौन जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने ईद उल फितर की नमाज़ के दृष्टिगत संयुक्त रूप से भ्रमणशील रहकर ईद उल फितर पर शांति व्यवस्था के साथ ईदगाह एवं करसान रोड उरई मस्जिद का भ्रमण कर ईद उल फितर की जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर आमजन से वार्ता कर नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से अदा करने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए ईद उल फितर की नमाज को सकुशल संपन्न कराऐं। जनपद में ईद उल फितर की नमाज को सकुशल संपन्न भी कराया गया।

Previous Articleसत्यपाल मलिक के पीछे क्यों लग गयी सीबीआई
Kartikey Gubreley FocusNews24×7
कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)




