जालौन से बड़ी ख़बर
जालौन बालिका इंटर कॉलेज में नई प्रबंध समिति का गठन, बृजेश सिंहल बने प्रबंधक
जालौन: रामराजा निरंजन अध्यक्ष और बृजेश सिंहल प्रबंधक निर्विरोध निर्वाचित
■ 20 साल बाद बदलाव, जालौन बालिका इंटर कॉलेज को मिली नई प्रबंध टीम
■ जालौन की प्रतिष्ठित बालिका इंटर कॉलेज समिति चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
■ महेश चंद्र सिंहल के स्वर्णिम कार्यकाल के बाद बनी नई समिति
जालौन बालिका इंटर कॉलेज की नई प्रबंध समिति का गठन हो गया है। चुनाव में बृजेश सिंहल (मधु सिंहल) प्रबंधक और रामराजा निरंजन अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
चुनाव अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा और पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। वहीं अन्य पदाधिकारियों में शशिकांत द्विवेदी उपाध्यक्ष, दीपक कुमार मित्तल उपप्रबंधक, अरुण द्विवेदी कोषाध्यक्ष चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर विनय कुमार माहेश्वरी, प्रदीप तिवारी दीपू, सत्येंद्र खत्री, गिरीश गुप्ता, पवन कुमार अग्रवाल, रईस ठेकेदार और सत्येंद्र पाल सिंह निर्विरोध चुने गए।
इससे पहले सुबह साधारण सभा की बैठक हुई। इस मौके पर निवर्तमान प्रबंधक महेश चंद्र सिंहल के 20 साल से अधिक के कार्यकाल की सराहना की गई और कहा गया कि उनका कार्यकाल विद्यालय के लिए स्वर्णिम काल रहा।
चुनाव प्रक्रिया में शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – महेश चौधरी, जालौन
Focus News 24×7






