जालौन नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता का जन्मदिन कान्हा गौशाला में मनाया गया
जालौन। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता का जन्मदिन आज नगर के कान्हा गौशाला में बड़े ही सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़, चना और हरी घास खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, अनिल खसीस, लाला पोरवाल, मलखान दोहरे, विशाल गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण गौसेवा रही, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सहयोग किया और जन्मदिन को सामाजिक व धार्मिक भावना के साथ मनाया।
रिपोर्ट – फोकस न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी, जालौन






