पत्रकार एकता संघ ने मनाया होली मिलन समारोह
रिपोर्ट : ओमप्रकाश उदैनिया
@focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■■
- प्रशासन, प्रधान, पब्लिक और पत्रकार हुये शामिल
झांसी झांसी के सेसा मे प्रशासन, पब्लिक, प्रधान और पत्रकारो ने मनायी होली एक दूसरे को लगाया अवीर और दी शुभकामनाये! होली मिलन समारोह की अध्यक्षता की पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश उदैनिया ने, मुख्य अतिथि रहे उपजिलाधिकारी मोठ जितेन्द्र सिंह वीरवाल, विशिष्ट अतिथियो पुलिस उपाधीक्षक मोठ स्नेहा तिवारी, थानाध्यक्ष पूंछ सुरेन्द्र प्रताप, हल्का इंचार्ज सत्यदेव पाठक, चेतराम तिवारी आदि! संचालन की जिम्मेदारी सभाली पत्रकार एकता संघ के झांसी जिलाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने! अतिथियो का स्वागत किया मण्डल महामंत्री पंकज रावत, जिला उपाध्यक्ष जालौन आशीष समेले, जिला मंत्री मनीष सेसा, जिला सचिव झांसी सुरेन्द्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी झांसी डी एस विश्वकर्मा, सुनील तिवारी , विकास अग्रवाल, सचिन कुरेले, नीरज लखेरा आदि ने! स्मृति चिन्ह भेटकर आभार ज्ञापित किया जिला सचिव विवेक तिवारी रिंकू महाराज ने! उपस्थित रहे हुकुम सिंह पाल अटा, ग्राम प्रधान जरहा कलां जयदेव पाल, प्रधान सेसा दयाशंकर साहू, बृजेन्द्र कुशवाहा, यशवंत सिंह आदि।




