झांसी जिला कारागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे से गूंजा देशभक्ति का संदेश
Focus News 24×7 स्पेशल रिपोर्ट
झांसी से बड़ी खबर जिला कारागार में आज़ादी के अमृत महोत्सव की अनूठी झलक
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झांसी के जिला कारागार में एक विशेष कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र श्री केशव कुमार चौधरी।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन के साथ हुई। मंच पर मौजूद साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सही रास्ते पर चलने के फायदे, समसामयिक मुद्दों और व्यंग्यात्मक कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि श्री केशव कुमार चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा —
> “समय-समय पर साहित्यकारों ने अपनी कलम के माध्यम से समाज को जागरूक किया है। आज भी कवियों की रचनाएं समाज को सही मार्ग दिखाने का कार्य कर रही हैं। हमें अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाकर समाज को आदर्श बनाना चाहिए।
अंत में कारागार अधीक्षक ने सभी आए हुए कवियों, साहित्यकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि सुधारगृह के वातावरण में नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी किया।





