कोतवाली जालौन पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, तस्कर सलाखों के पीछे
■ जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवंश तस्करी का ट्रक पकड़ा व हथियार भी मिले
■ कोतवाली जालौन पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
जालौन, कोतवाली जालौन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक डीसीएम ट्रक समेत गिरफ्तार किया है। ट्रक से 14 गोवंश, दो देशी तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 2600 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक जालौन प्रदीप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में रोकथाम चेकिंग के दौरान ग्राम नीनी से ग्राम धन्तौली के मध्य मार्ग पर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच में वाहन से गोवंश तस्करी का खुलासा हुआ
जैसा कि आपको बताया कोतवाली जालौन पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक को पकड़ा… जिसमें 14 गोवंश क्रूरता से भरे हुए मिले।
ट्रक से पुलिस ने दो देशी तमंचे, छह जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 26 सौ रुपए नकद भी बरामद किए हैं।
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों – इब्राहिम और समीम को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि ट्रक का ड्राइवर और मालिक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गौ-क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने ग्राम नीनी से ग्राम धन्तौली के बीच चेकिंग के दौरान दबोचा।
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, और कांस्टेबल रघुवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र सरस्वत और सतीश सौदिया शामिल रहे।




