बिहार चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा दांव, जीविका दीदियों को 105 करोड़ की सौगात
■ सशक्त महिलाएं, विकसित भारत: PM मोदी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक?
■ जीविका दीदियों के लिए PM मोदी का ऐलान, क्या बदलेगा बिहार चुनावी समीकरण?
■ PM मोदी का इमोशनल संबोधन, मां का ज़िक्र कर रो पड़े कार्यकर्ता
नमस्कार, मैं हूँ विनय कुमार पटना सवांददाता रोशन झां के साथ और आप देख रहे हैं Focus News 24×7।
आज की हमारी सबसे बड़ी खबर बिहार से जुड़ी हुई है।
जहाँ विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है।
पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।
यह पैसा सीधे तौर पर जीविका दीदियों यानी बिहार की ग्रामीण महिलाओं तक पहुँचेगा।
इस कदम को बिहार में महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने और उन्हें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है।
👉 यह नई सहकारी संस्था पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होगी।
👉 सभी पंजीकृत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) इसके सदस्य होंगे।
👉 संस्था का उद्देश्य है कि ग्रामीण महिलाओं को सस्ती ब्याज दर पर लोन और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
👉 ताकि उन्हें महंगे सूक्ष्म वित्त संस्थानों पर निर्भर न रहना पड़े।
इसके लिए लगभग 12,000 सामुदायिक कार्यकर्ताओं को टैबलेट भी दिए जा रहे हैं, ताकि गाँव-गाँव की महिलाएं आसानी से डिजिटल लेन-देन कर सकें।
पीएम मोदी का संबोधन
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की माताओं और बहनों की मेहनत की खुलकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि –
“जीविका निधि साख सहकारी संघ बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक ऐतिहासिक कदम है।”
पीएम ने यह भी याद दिलाया कि सरकार ने पहले भी महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं –
👉 करोड़ों शौचालयों का निर्माण,
👉 हर घर जल योजना,
👉 प्रधानमंत्री आवास योजना,
👉 आयुष्मान भारत और
👉 मुफ्त राशन जैसी योजनाएं।
उन्होंने कहा कि – “सशक्त महिलाएं ही विकसित भारत का आधार हैं।”
मां का ज़िक्र और इमोशनल पल
भाषण के दौरान जब प्रधानमंत्री ने अपनी दिवंगत मां का ज़िक्र किया, तो माहौल भावुक हो गया।
पीएम मोदी ने कहा कि –
“मां के बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता। जो लोग मां को गालियां देते हैं, वो कभी माफ नहीं किए जाएंगे।”
इस दौरान पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग देख रहे बीजेपी कार्यकर्ता भी भावुक हो गए।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की आँखों से आँसू छलक पड़े।
उनके साथ मौजूद कई महिलाएं भी पीएम की भावुक बातें सुनकर रो पड़ीं।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि –
“बिहार की जीविका दीदियों ने मिसाल कायम की है। महिलाएं अब न सिर्फ परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में भी बदलाव ला रही हैं।”
अब राजनीति का बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव पर असर डालेगा?
👉 ताज़ा ओपिनियन पोल के अनुसार, बिहार की 35% सीटों पर महिला मतदाताओं का सीधा प्रभाव है।
👉 यही कारण है कि एनडीए इस योजना को लेकर महिलाओं तक सीधा संदेश पहुँचाना चाहता है।
लेकिन विपक्ष ने इसे चुनावी स्टंट बताते हुए कहा है कि –
“जनता असली मुद्दे – बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार – को कभी नहीं भूलेगी।”
तेजस्वी यादव ने इस योजना को अपनी पुरानी योजनाओं की नकल बताया है।
कुल मिलाकर प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐलान बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर चुका है।
जहाँ एक ओर इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया जा रहा है, वहीं विपक्ष इसे महज़ चुनावी दांव बता रहा है।
आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि 105 करोड़ रुपये की यह सौगात चुनावी नतीजों में कितना असर डालती है।
मैं हूँ विनय कुमार व कैमरे के साथ सवांददाता रोशन झां पटना से और आप देख रहे हैं Focus News 24×7।
धन्यवाद।





