Spread the love

आगामी 01 मई को मनाया जायेगा मजदूर दिवस

■पल्लेदार मजदूर यूनियन की बैठक में बनी रणनीति

उरई(जालौन)। ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस संबंध पल्लेदार मजदूर यूनियन की बैठक की अध्यक्षता कामरेड राजीव कुशवाहा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस एक्टूके राष्ट्रीय पार्षद जिलाध्यक्ष कॉमरेड राम सिंह चौधरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पूरी दुनिया में 1 में को मनाया जाता है जनपद जालौन में भी 1मई दिवस विभिन्न स्थान पर बनाया जाएगा

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस इस दौर में भारत में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है क्योंकि भारत में मजदूरों के हक और अधिकार पर जिस तरीके से खूनी बुलडोजर राज फर्जी एनकाउंटर राज ने दहशत बनाकर उनके आंदोलन को कुचलने और उनके हक और अधिकार पर जिस तरीके से जुल्म और सितम ढाऐ हैं उसकी नजीर पूरी दुनिया में देखने को ही कम मिलती है मजदूरों को जो आरक्षण मिला हुआ था उस पर बेतहाशा जुल्म दलितों पर किए गए 13 दलितों की कुर्बानी हुई जो कि पेशे से मजदूरों की श्रेणी में ही आते हैं

इसके बाद मोदी सरकार  श्रम कोड 4 मजदूर संहिताएं लेकर आई और मजदूरों के जो 44 श्रम कानून थे उन पर सीधा हमला कर कॉर्पोरेट परस्त सांप्रदायिक फासीवाद की नजीर पेश की।

8 घंटे काम के ऐतिहासिक जीत के अधिकार को नेस्तनाबूत कर जो हरकत की कृषि कानून के साथ की किसानों के आंदोलन पर वार्डरो  पर बड़े-बड़े कीले लगाकर 700 से अधिक किसानों की शहादत ले ली।

साथ ही 147 सांसदों को निलंबित कर लॉकडाउन के समय आधी रात को ऐलान करती है व नोटबंदी का ऐलान करती है

कोरोना कल में हजारों हजार मजदूरों की हत्या क्या यहाँ भी मोदी सरकार जिम्मेदार है ?

चुनाव आयोग शांत है कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है ऐसे उलटे सीधे बयानात सांप्रदायिक बयानों पर तुरंत रोक लगाना चाहिए और आचार्य संहिता की धज्जियां उड़ाने वालो को नोटिस भेज कर कटघरे में खड़ा करना चाहिए।

1 मई को चूंकि मजदूर दिवस है इसलिए अंतरराष्ट्रीय इस मजदूर के त्यौहार में पूरे देश दुनिया में मजदूरों का अवकाश दिवस रहता है आओ हम सब मजदूरों की हक और अधिकार को पूरा करने के लिए श्रमिकों को सलाम करने के लिए उनके हक अधिकार को लेकर मजदूर दिवस में बड़ी से बड़ी तादाद में सम्मिलित हो

यह मजदूर दिवस उरई गल्ला राठ रोड पर मनाया जाएगा जिसमें मजदूर रैली निकाल कर सभा करेंगे रैली मंडी परिसर में ही की जाएगी।

पल्लेदार विश्रामगृह उरई में मजदूर सभा करेंगे अध्यक्षता करते हुए सीपीआई एमएल के जिला सचिव कामरेड राजीव कुशवाहा ने जगह-जगह मजदूरों से दिवस मनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से पल्लेदार मजदूर यूनियन अध्यक्ष राजाराम वर्मा, रामबाबू अहिरवार, अशोक, घनश्याम, ठाकुरदास, रवि खन्ना, शेर रामरतन, भोला सिंह, मंगल सिंह, मानसिंह अहिरवार, अमर सिंह, अंश वर्मा, कौशल, सुलेमान, सुरेश, अशोक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)