थाना पूंछ गाँव-गाँव पहुँचा मिशन शक्ति 5.0 के तहत – विवेक तिवारी की रिपोर्ट में महिलाओं की सशक्त आवाज़ सुने । 

ग्राम सेसा में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान’ चौपाल — विवेक तिवारी और फोकस न्यूज़ टीम ने पहुंचाया संदेश 

झाँसी के थाना पूंछ क्षेत्र के ग्राम सेसा में “मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण फेज-5” के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन टीम प्रभारी संत राम कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान महिला कांस्टेबल अनीशा राजपूत, अखिलेश प्रभाकर, समता और दीपशिखा ने महिलाओं व युवतियों को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

टीम ने महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, शक्ति दीदी, यूपी 112, और वूमेन पावर लाइन 1090 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
साथ ही आत्मरक्षा के उपायों, महिला सुरक्षा कानूनों और मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, अत्याचारों से अपनी रक्षा करने में सक्षम बनाना और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

ग्राम सेसा में आयोजित इस चौपाल में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

📍संवाददाता – पं. रिंकू तिवारी एवं विवेक तिवारी, पूंछ (झाँसी)
📺 फोकस न्यूज़ 24×7

 विवेक तिवारी की भूमिका:

स्थानीय क्षेत्र के प्रतिष्ठित संवाददाता विवेक तिवारी अपनी सटीक रिपोर्टिंग, निष्पक्षता और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं।
फोकस न्यूज़ 24×7 के साथ वे निरंतर क्षेत्र की सकारात्मक खबरें और जनहित के मुद्दे जनता तक पहुँचा रहे हैं

“ग्राम सेसा में ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान’ चौपाल — विवेक तिवारी और फोकस न्यूज़ टीम ने पहुंचाया संदेश”

Share.