झाँसी में मिशन शक्ति के तहत ‘RUN FOR EMPOWERMENT’ मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन
■ झाँसी पुलिस लाइन में दौड़ शुरू होने के दृश्य, छात्र-छात्राओं का उत्साह
■ शुभारंभ झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर किया
■ झाँसी पुलिस की पहल: मिशन शक्ति के तहत दौड़ी बेटियाँ – RUN FOR EMPOWERMENT
■ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करना
झाँसी में आज ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत “RUN FOR EMPOWERMENT” नामक मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर, सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, पेयजल और विश्राम की पूरी व्यवस्था झाँसी पुलिस द्वारा की गई थी।
मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
🎤 मिशन शक्ति’ अभियान के तहत ऐसे आयोजन महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज में नई चेतना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दे रहे हैं।