मोठ – आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना समथर में हुई पीस कमेटी की बैठक

 

आज थाना समथर परिसर में आगामी त्यौहार अलविदा जुमा,ईद उल फितर एवं नवदुर्गा,रामनवमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक थाना प्रभारी समथर के अनुज गांगबार की अध्यक्षता में की गई

थाना प्रभारी ने लोगों को हिदायत देते हुए बताया कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं कोई अफ़वह न फैलाए ना फैलने दें किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी रामनवमी और ईद उल फितर शांति का पर्व है हिंदू मुस्लिम भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाएं लाइट एवं जल व्यवस्था दुरस्त रखी जाए

इस अवसर पर समथर नगर एवं देहात क्षेत्र के सभी संभ्रांत व्यक्ति समीम डीलक्स समथर आरिफ अली पत्रकार समथर मौलाना इकबाल शहर काजी समथर प्रभाकांत मिश्रा पत्रकार शुभम पत्रकार समथर सुनील गुप्ता आमिर खान सदर खान बहादुर,हबीब खान ,शिवम त्रिपाठी पत्रकार ,अरविंद श्रीनिवास पत्रकार पार्षद समथर, बाली मोहम्मद , महमूद खान, मौजूद रहे।

मोठ से जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

Share.