नगर पालिका ने 9 जगह लगवाए प्याऊ
लोगों को मिल रहा सुविधा का लाभ
उरई (जालौन): नगर पालिका उरई को कायदे से गला तर करने का इन्तजाम अब से महीने भर से पहले ही कर देना चाहिए था जब गर्मी की शुरूआत और ज्यादा पानी पीने की तलब तो आधे मार्च से ही महसूस होने लगी थी। मार्च में न सही तो अब अप्रैल में प्याऊ लग ही गए। लगभग 9 प्वाइण्ट में प्याऊ की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के ईओ गिरीश चन्द्र ने कहा कि नगर के सभी सार्वजनिक स्थानों में छायादार स्थान बनाकर प्याऊ लगवा दिए गए हैं। ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है कि हर प्याऊ में एक पानी भरने वाला कर्मी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी सेवाएं देगा। टाट मटका व स्टैण्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। उरई के राठ रोड, कोच बस स्टैण्ड, चुर्खी रोड, कालपी स्टैंड, झाँसी चुंगी, अम्बेडकर चौराहा, जिला परिषद, जिला जज्जी के पास और रेलवे स्टेशन पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है।
खराब फ्रीजर कराये गये हैं सही : ईओ उरई (जालौन): ईओ नगर पालिका गिरीश चन्द्र ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 9 जगहों पर प्याऊ लगवाये गये हैं और यदि कही और प्याऊ की आवश्यकता होगी तो उक्त जगह प्याऊ लगवाए जाएंगे। उन्होने दावा किया कि नगर क्षेत्र में खराब पड़े फ्रीजर भी ठीक करा दिये गये हैं।
ईओ गिरीश चन्द्र ।





