जालौन में हिंदू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विभिन्न संगठनों ने किया चंदन कार्यक्रम
जालौन: हिंदू नव वर्ष एवं प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर में अर्थ सरसंचालक प्रणाम कार्यक्रम संपन्न किया, जिसमें नगर के लगभग सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। झंडा चौराहा, जलकल चौराहा, देव नगर चौराहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कोच चौराहा सहित नगर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आने-जाने वाले लोगों को चंदन लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और हिंदू नव वर्ष को धूमधाम से मनाया।
रिपोर्ट: महेश चौधरी,फोकस न्यूज़ 24*7, जालौन






