नव दुर्गा उत्सव

सेमरी में नव दुर्गा उत्सव – भक्ति और भव्यता का संगम

झांसी जिले के मोठ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी में जय मां दुर्गा समिति की ओर से नव दुर्गा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
ग्राम के रतनगढ़ वाली माता के मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या और जगराता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गाँव के युवा हृदय सम्राट सुजय यादव रहे।
भजन संध्या और जगराते में न सिर्फ सेमरी बल्कि आसपास के गाँवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर मदिन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
वहीं, बुंदेलखंड भाग सम्राट राजेंद्र सिंह गुर्जर और अनीता दांगी ने अपने मधुर भजनों से जनमानस का मन मोह लिया।
उनके सुंदर-सुंदर भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ग्रामवासियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और आयोजक सुजय यादव की जमकर प्रशंसा की।
यह आयोजन गाँव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बन गया।

Focus News 24×7 के लिए
रिपोर्ट – अनुराग तिवारी, पत्रकार।

Share.