चिरगांव मंडी में एनसीसीएफ ने शुरू किए उड़द के दो क्रय केंद्र

रिपोर्ट — अनुराग तिवारी, पत्रकार

चिरगांव। आत्मनिर्भर कृषि अभियान के तहत एनसीसीएफ ने चिरगांव गल्ला मंडी में उड़द खरीद के दो क्रय केंद्र शुरू किए। उद्घाटन संस्था के जीएम सुनील कुमार ने किया।

मुख्य बिंदु—

शासन द्वारा उड़द का समर्थन मूल्य ₹7,800 प्रति क्विंटल तय किया गया।

किसान केंद्र पर पंजीकरण कर उड़द बेच सकेंगे।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से तीन दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।

किसानों के बच्चों की शिक्षा हेतु ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसका चयन कमेटी करेगी।

कृषक गोष्ठी में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अक्षय द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में अनुराग शर्मा (कानपुर शाखा प्रबंधक), जितेंद्र कुमार द्विवेदी, मुकेश कुमार यादव, शीतल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मयंक शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share.