एआईआरएफ स्थापना के 101 वर्ष पूरे होने पर खजुराहो में सम्पन्न हुई एनसीआरएमयू की वर्किंग कमेटी मीटिंग

आज खजुराहो में ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के स्थापना दिवस के 101 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एनसीआरएमयू की वर्किंग कमेटी मीटिंग आयोजित की गई।

इस अवसर पर एआईआरएफ के महामंत्री और एनसीआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष कॉम. शिव गोपाल मिश्रा और एनसीआरएमयू के महामंत्री कॉम. आर. डी. यादव ने मजदूर हितों के लिए संगठन के सतत संघर्ष का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि यह संगठन अंग्रेजी हुकूमत से लेकर आज तक मजदूरों की आवाज़ बनकर संघर्ष करता आ रहा है।

मीटिंग में सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंत्री, शाखा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक मौके पर केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।

कॉम. आर. डी. यादव ने 1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल का जिक्र करते हुए युवाओं से इस संगठन की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष कॉम. एच. एस. चौहान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters