नए थाना प्रभारी श्री प्रकाश पाण्डेय को मिली पूंछ थाने की कमान

झांसी। जिले में पुलिस विभाग में हुए व्यापक फेरबदल के क्रम में पूंछ थाना प्रभारी जे.पी. पाल का स्थानांतरण कर उन्हें नवाबाद थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरसराय थाने से स्थानांतरित होकर वेद प्रकाश पाण्डेय को पूंछ थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नए थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

संवाददाता विवेक तिवारी पूंछ  झांसी

Share.