पूंछ थाना प्रभारी जे.पी. पाल का तबादला — सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी विदाई, 19 माह की सेवा ने छोड़ी अमिट छाप
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 — पूंछ से विवेक तिवारी के साथ
आज की हमारी विशेष रिपोर्ट पूंछ थाना से है, जहाँ इंस्पेक्टर जे.पी. पाल के स्थानांतरण पर पूरा क्षेत्र भावुक हो उठा।
“पूंछ थाना प्रभारी जे.पी. पाल का तबादला — सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी विदाई, 19 माह की सेवा ने छोड़ी अमिट छाप।”
थाना पूंछ के प्रभारी इंस्पेक्टर जे.पी. पाल के स्थानांतरण की खबर मिलते ही क्षेत्रीय जनता में मिश्रित भावनाएं देखने को मिलीं।
19 माह के अपने यादगार कार्यकाल के बाद जब उन्होंने पूंछ थाने को अलविदा कहा — तो माहौल भावुक हो उठा।
सोमवार को आयोजित विदाई समारोह में सैकड़ों लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भावुक होते हुए इंस्पेक्टर जे.पी. पाल ने कहा —
19 माह कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। पूंछ क्षेत्र की जनता ने परिवार की तरह स्नेह और प्यार दिया, जिसे मैं जीवनभर नहीं भूलूंगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
ग्राम प्रधान लाखन सिंह यादव,
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर,
पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर,
धीरू यादव, अनुराग यादव, बलवान सिंह यादव (प्रधान ढेरा),
मिथिलेश गुप्ता,
पत्रकार अजय शुक्ल ‘अज्जू’,
नरेंद्र सविता, सुनील तिवारी, रिंकू तिवारी,
नीरज लखेरा, दयाशंकर साहू, विकास अग्रवाल, योगेश यादव,
दीपक तिवारी, रामराजा राजपूत, निरपत सिंह राजपूत,
गज्जू राजपूत, राहुल भारद्वाज, ओमप्रकाश कन्देले,
दिनेश यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
थाने के समस्त उपनिरीक्षक एवं पुलिस स्टाफ ने भी अपने लोकप्रिय प्रभारी को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
Focus News 24×7 परिवार की ओर से इंस्पेक्टर जे.पी. पाल को नए पद नवाबाद थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जनसेवा और मानवीयता की जो मिसाल उन्होंने पूंछ में कायम की वह हमेशा याद रखी जाएगी।
📸 कैमरामैन — योगेश यादव
🖋️ संवाददाता — विवेक तिवारी, Focus News 24×7, पूंछ झांसी






