अब खबर जालौन जनपद के मोठ-समथर थाना क्षेत्र से…
ग्राम साकिन में आज विद्युत विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल जमा नहीं किए थे, उनके कनेक्शन काट दिए गए।
विभागीय अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि समय पर बिल जमा न करने वालों का विद्युत संयोजन स्थायी रूप से काट दिया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर कोई उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
अभियान के दौरान जेई, टीजी-2 लाइनमैन और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
मोठ से हमारे संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट।”





