मिशन शक्ति के अन्तर्गत छात्राओं द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया
रिपोर्टर अनुराग तिवारी पत्रकार
आज चिरगांव पुलिस द्वारा जी डी इण्टर कॉलेज कस्बा चिरगांव की छात्राओ द्वारा जन जागरूकता अभियान रैली निकाली गई जो कस्बे के मैन बाजार, रामनगर तिराहे से होती हुई थाने पर सम्पन्न हुई।
स्कूल में पुलिस ने छात्राओं को किया प्रेरित, महिला अपराधों पर आवाज उठाने की अपील।
संकट के समय में शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 108 के प्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विभिन्न साइबर अपराधों से सतर्कता व बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
SHO चिरगांव तुलसीराम पांडेय ने बताया कि छात्राओं के सशक्तिकरण मिशन हेतु उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।
जिसमें छात्राओं को उनकी किसी भी समस्या को बेझिझक साझा करने एवं उसकी गोपनियता बनाए रखते हुए पुलिस सहायता के विषय में जानकारी दी जा रही है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा हेतु कैसे सर्तक रहा जाये उसके प्रति जागरुक किया गया।






