Spread the love

उरई को मिले नए एसडीएम, उत्तम कुमार तिवारी ने संभाला कार्यभार

पदभार ग्रहण करते ही समाधान दिवस में पहुंचे, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, जनहित को बताया पहली प्राथमिकता

उरई (जालौन)। जालौन जनपद की उरई तहसील को नए उपजिलाधिकारी के रूप में उत्तम कुमार तिवारी मिले हैं। सुल्तानपुर से स्थानांतरित होकर आए श्री तिवारी ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।

जारी आदेश के अनुसार विनय कुमार मौर्य को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कालपी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अभिनव कुमार यादव को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कोंच तथा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कोंच का दायित्व सौंपा गया है।

पदभार संभालते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लिया और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी ने एक-एक शिकायत का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और पात्र मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा आमजन को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के निर्देश भी दिए।
रिपोर्ट: महेश चौधरी
फोकस न्यूज़ 24×7, जालौन

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters