चिरगांव के प्रमुख चौराहों और गलियों में राष्ट्रध्वज लहराए गए, और पूरा नगर जयघोषों से गूंज उठा।

झांसी जनपद के चिरगांव कस्बे में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम और जोश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। गल्ला मंडी से शुरू होकर यह यात्रा पहाड़ी चुंगी तक निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के रंग पूरे नगर में बिखर गए।

हाथों में लहराते तिरंगे, भारत माता की जय के गगनभेदी नारे और डीजे की धुन पर बजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। कस्बे के प्रमुख चौराहों और गलियों में राष्ट्रध्वज लहराए गए, और पूरा नगर जयघोषों से गूंज उठा।”

इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, व्यापारी, नागरिक और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख राज कांतेश, मंडल अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जितेंद्र शर्मा, प्रवीण समाधिया, पदम प्रताप सिंह, रिंकू राजा, छत्रपाल दांगी, आर्यन महरौली, महामंत्री अरविंद अहिरवार, अनुज सरवरिया, दिलीप शिवहरे, मनोज तिवारी मुखिया, पूर्व पार्षद देवीदास साहू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूरे मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ यात्रा में मौजूद रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, सम्मान और देश के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत करना था। मुख्य बाजार में राष्ट्रगान के साथ यह यात्रा संपन्न हुई, और लोगों ने एक स्वर में भारत माता की जय के नारे लगाए।

चिरगांव से, अनुराग तिवारी की रिपोर्ट।

Share.