हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस की भारी किल्लत, लोगों को झेलनी पड़ रही है परेशानी

रिपोर्ट — अनुराग तिवारी, पत्रकार

झांसी जिले के कस्बा चिरगांव में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी पर पिछले कई दिनों से गैस की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थिति यह है कि चिरगांव नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग गैस सिलेंडर भरवाने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।

लोग थके-हारे और मायूस होकर खाली सिलेंडर लेकर घर लौटने को मजबूर हैं। यह समस्या लगातार कई दिनों से बनी हुई है, जिससे आम जनता में रोष और निराशा का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के आधुनिक दौर में हर घर में भोजन पकाने के लिए गैस का उपयोग किया जाता है — चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका। ऐसे में गैस की आपूर्ति न होने से लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

जनता ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारू की जाए, ताकि लोगों को इस संकट से राहत मिल सके।

Share.