प्रतापपुर, देवरिया।मंगलवार को भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के खुरवसिया उत्तर स्थित गणेश सिंह एजुकेशन एकेडमी के संस्थापक स्व० राम बहादुर सिंह की पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व० राम बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक कई विद्यालयों में शिक्षण कार्य करके शिक्षा का मशाल जलाया। वह आजीवन शिक्षा व समाज के लिए काम करते रहे। वह एक व्यवहार कुशल व्यक्ति थे।लेकिन 10 नवंबर 2010 की रात में उनकी हत्या कर दी गई।अतः उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय, ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा,किसान नेता साधुशरण, जयप्रकाश यादव,सपा नेता वीरेंद्र सिंह,विंध्याचल पासवान,पत्रकार मनोज भारती, श्रीराम सिंह, विद्यासागर सिंह,गुलाब चंद्र सिंह, शैलेश सिंह, राम अवध सिंह,कवि व शायर मक़सूद भोपतपुरी, लोक गायक सुबाष यादव आदि ने संबोधित किया। जबकि आकृति, संगीता, ब्यूटी, अभय, भास्कर,अंकिता, लाडली आदि दर्जनों छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्व० राम बहादुर सिंह के सुपुत्र डॉ सतीश चंद्र सिंह व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। यहां मुख्य रूप से प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह असलम परवेज, विजय सिंह, गोपाल प्रसाद, कमलेश यादव, सुनील यादव, रामदयाल गुप्ता,मोहित यादव, दुर्गावती देवी, पूनम देवी, प्रीतिका सिंह, अंजली सिंह, नंदिनी सिंह, मनीषा शाह, आराध्या सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग, शिक्षक- शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।