जालौन नगर में अमरनाथ यात्रा पर गए भक्तों का जनता ने स्वागत किया

आपको बता दे पिछली 28 जून को अमरनाथ यात्रियों को जत्था जालौन नगर से रवाना हुआ था जो आज 11 दिन बाद वापस लौटा है, नगर के लोगों ने फूलों की बरसात करके उनको मिठाई खिलाई माला पहनाई

जालौन से अमरनाथ यात्रियों की वापसी

नमस्कार! आप देख रहे हैं FocusNews24x7,
और मैं हूँ   विनय पचौरी जालौन से महेश चौधरी के साथ
पेश है आज की खास खबर — श्रद्धा, सेवा और शिव भक्ति से भरी हुई।

जालौन नगर में आज का दिन एक पावन उत्सव बन गया
जब अमरनाथ यात्रा से लौटे 45 शिव भक्तों का नगरवासियों ने गुलाब की पंखुड़ियों और मिठाई से भव्य स्वागत किया।

28 जून को रवाना हुआ ये जत्था
आज 11 दिन बाद सकुशल, सुरक्षित और स्वस्थ लौट आया है।

 फूलों की वर्षा, माला पहनाकर सम्मान, और हर चेहरे पर “हर हर महादेव” की गूंज  यही तस्वीरें थीं जालौन नगर की सड़कों पर।

वही शिव भक्तों ने बताया कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविर,  भोजन व्यवस्था और  सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हर पड़ाव पर मिले ।

और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया।

यात्रा में शामिल रहे —
श्याम जी गुप्ता,

पुष्पेंद्र यादव,
जगदीश राठौर,

अंकित बिश्नोई,
अंकित चौरसिया,

ललुआ गुप्ता,
बालमुकुंद चौरसिया,

लालापुरवार और कई अन्य श्रद्धालु  जो जालौन नगर का गर्व बनकर लौटे हैं।

 साथ ही  शिव महिमा की बात ही कुछ और है… जहाँ विश्वास होता है, वहाँ कठिनाइयाँ छोटी लगती हैं और अमरनाथ यात्रा इसका साक्षात उदाहरण है।

FocusNews24x7 की ओर से सभी शिव भक्तों को ढेरों शुभकामनाएँ  आपका यह आध्यात्मिक अनुभव, पूरे समाज में भक्ति और शांति का संदेश फैलाए। हर हर महादेव!
जय भोलेनाथ!

देखते रहिए — FocusNews24x7,
जहाँ खबरें मिलती हैं आपकी आस्था की भाषा में।

रिपोर्ट न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.