सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस का पैदल गश्त, हेलमेट और नियमों के पालन पर जोर
शहर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान
शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीओ सिटी अर्चना सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पैदल गश्त किया। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित रेस्टोरेंट्स के बाहर खड़ी गाड़ियों की स्थिति पर ध्यान देते हुए दुकानदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि वे ग्राहकों को सामान तभी दें जब वे हेलमेट पहनकर आएं। साथ ही, मोटरसाइकिल चलाने वाले नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को कोतवाली बुलाकर उचित हिदायत दी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने के लिए भी सख्त निर्देश दिए।
इस गश्त अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना
है।






