पुलिस अधिकारी ने जन्मदिन मनाकर दी संस्कारों की मिसाल, समाज में प्रेम और प्रेरणा का संदेश
■ विनय पचौरी के साथ अनुराग तिवारी की रिपोर्ट
पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ और सभी को एकता, आस्था और सेवा का संदेश मिला।
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और मैं हूँ विनय पचौरी
आज हम आपको झांसी के चिरगांव से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ दिल को छू जाती है, बल्कि समाज को एक नई सोच और दिशा भी देती है।
चिरगांव नगर के थाने में उस समय एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय और उपनिरीक्षक शराफत बेग ने अपने जन्मदिन को एक धार्मिक और संस्कारी माहौल में मनाया।

थाना परिसर में स्थित भोलेनाथ के मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सम्मानित नागरिक और पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने अपने छोटे-बड़े भाइयों के साथ जन्मदिन मनाया और सभी नगरवासियों का प्रेम और स्नेह के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
यह आयोजन सिर्फ एक जन्मदिन नहीं था – यह एक संदेश था कि कर्तव्य निभाते हुए भी अपने संस्कार, संस्कृति और धर्म को नहीं भूला जाना चाहिए।
नगरवासियों ने भी इसे “संस्कार और सेवा का संगम” बताया और कहा कि इस तरह की पहल समाज में पुलिस और जनता के रिश्तों को और मजबूत करती है।
तो यह थी आज की एक प्रेरणादायक खबर – जहां एक पुलिस अधिकारी ने अपने कार्यस्थल को ही पूजा स्थल बना दिया और बताया कि धर्म, सेवा और जिम्मेदारी साथ-साथ चल सकते हैं।
कैमरा पर थे उनके मित्र
और यह रिपोर्ट तैयार की हमारे संवाददाता अनुराग तिवारी ने।
इसी के साथ मुझे दीजिए इजाज़त, बने रहिए Focus News 24×7 के साथ।






