रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 साल की उम्र में निधन
मनोरंजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है. ‘रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं. उम्र से जुड़ी काफी समस्याएं वो फेस कर रहे थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम सागर ने 31 अगस्त की सुबह 10 बजे दम तोड़ा प्रेम सागर के निधन पर ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने शोक जताया है.
उन्होंने प्रेम सागर की फोटो शेयर कर लिखा- यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है. रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं.
भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और घरवालों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति दें.






