जालौन नगर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, मोहर्रम को लेकर तैयारियां तेज
📍 जालौन, उत्तर प्रदेश
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर कोतवाली जालौन में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित रूट पर ही ताजिये निकाले जाएंगे और विद्युत आपूर्ति केवल उन्हीं स्थानों पर बाधित रहेगी, जहाँ से ताजियों का जुलूस गुजरेगा।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विनय मोहन सी ओ जालौन शैलेन्द्र बाजपेई ने की। इस मौके पर पुनीत मित्तल नगर पालिका अध्यक्ष जलकल और विद्युत विभाग के अधिकारी, ताजियादार, बुद्धिजीवी वर्ग और पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।
बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई, पानी, लाइटिंग जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा सभी ताजियादारों से सहयोग की अपील की गई ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
📝 रिपोर्ट: महेश चौधरी, Focus News 24×7, जालौन






