पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रसारित हो रहे मा० प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सभी विकास खंडों में हुआ लाईव प्रसारण
■जनपद में स्वीकृत 108 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं गत वर्ष के पूर्ण हुए लगभग 335 आवास के लाभार्थियों को चाभी किया गया वितरित
देवरिया माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण (पीएम ग्रामीण आवास योजना) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार एक क्लिक से 10 लाख लाभार्थियों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान किया गया।
प्रथम किश्त के रूप में 40000.00 रू० का हस्तांतरण किया गया।
साथ ही आवास पूर्ण करा चुके लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी का वितरण भी किया गया।
उक्त योजना का क्रियान्वयन मिशन 100 दिन के तहत किया जा रहा है। यानी 100 दिन के अंदर लाभार्थियों को तीनों किश्त की राशि का भुगतान करते हुए आवास निर्माण पूरा करवाना है। इस दौरान प्रतीक्षा सूची 2018 में छूटे हुए परिवारों के सर्वेक्षण के लिए आवास प्लस एप को भी लांच किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद के सभी 16 विकास खण्डों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त विकास खण्डों में उड़ीसा से प्रसारित हो रहे मा० प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया।
विकास खण्डों में आयोजित कार्यक्रमों सभी प्रमुख क्षेत्र पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आवास के लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत जनपद देवरिया में स्वीकृत 108 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण एवं गत वर्ष के पूर्ण हुए लगभग 335 आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरित किया गया।
नये स्वीकृत हुए आवासों के लाभार्थियों द्वारा स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के बाद भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विकासखण्ड भलुअनी के आयोजित कार्यक्रम में विधायक बरहज के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए द्वारा हिस्सा लिया गया। विधायक बरहज दीपक मिश्रा शाका द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चाबी का वितरण किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा गया कि हर गरीब को पक्के घर की सुविधा दिये जाने हेतु सरकार दृढ संकल्पित है।
प्रधानमंत्री जी के दृढसंकल्प सभी के लिए आवास के तहत नये पात्र परिवारों के चयन की शुरूआत की गई है। हर पात्र लाभार्थी को आवास का लाभ दिया जायेगा।
साथ ही नये लाभार्थियों से यह अनुरोध भी किया कि निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ करें जिससे कि द्वितीय किश्त का भी हस्तांतरण सरकार द्वारा किया जा सके।
उपस्थित लाभार्थियों के समक्ष परियोजना निदेशक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार लाभार्थियों को केवल एक आवास ही उपलब्ध नही कराती।
उस आवास के माध्यम से उनके जीवन को उन्नति की दिशा में अग्रसर करने का प्रयास भी करती है। एक कम आय वर्ग के लाभार्थी को जब सर पर पक्की छत के साथ आवास की बनाने की मजदूरी, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, पानी का कनेक्शन दिया जाता है तो उस परिवार के स्वास्थ्य के स्तर, शिक्षा के स्तर, सामाजिक स्तर में सुधार किये जाने का भी प्रयास किया जाता है।






