राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का नाम अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर दिया गया ।
राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का नाम बदल दिया है। भारत न्याय यात्रा से बदलकर इस यात्रा नाम अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर दिया गया है।
कांग्रेस की यह यात्रा अब 14 राज्यों की जगह 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 12.30 बजे यह यात्रा शुरू होगी। आज हुए निर्णय के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6200 किमी की बजाय अब 6700 किमी की दूरी तय करेगी। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर को हुई भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरब से पश्चिम की तरफ होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मिल का पत्थर साबित होगी और इससे देश का राजनीतिक पर दृश्य बदलेगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने एक बैठक की, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारी और राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक इससे पहले 4000 किमी. लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी।
उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से होने वाली श्री गांधी की इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।
रमेश ने कहा, “राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे। राहुल जी इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।”
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट बताते हुए उन्होंने कहा, “यात्रा मणिपुर से मुंबई 14 जनवरी-20 मार्च तक होगी।






