शिक्षक विधायक, जिलाधिकारी व शिक्षक विधायक प्रतिनिधि कल होगे सम्मानित।
उरई जालौन स्वस्थ और जिम्मेदारी पूर्ण कार्यशैली के लिये कल सम्मानित होगे शिक्षक विधायक, उनके प्रतिनिधि और जिलाधिकारी जालौन।
मिली जानकारी मे बताया गया जिला मुख्यालय का सर्वश्रेष्ठ , संस्कार युक्त शिक्षा के लिये पहिचाने जाने वाले शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज उरई की प्रबंध समिति के द्वारा उपरोक्त जनप्रतिनिधि व अधिकारी महोदय का सम्मान मंच से किया जायेगा।
शिक्षक विधायक डा बाबूलाल तिवारी,
उनके प्रतिनिधि डा मयंक त्रिपाठी , जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय को कल यानि शुक्रवार को प्रात: 10 बजे मंच से पुष्पाहार पहिनाकर, अंग वस्त्र ओढाकर, स्मृतिचिन्ह भेटकर सम्मानित किया जायेगा।






